बीकानेर। राजस्थान एकाउण्टेन्टस एसोसियेशन जिला शाखा, बीकानेर का जिला अधिवेशन रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धी सिद्धी पैलेस में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन के दौरान बीकानेर संगठन की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं बीकानेर जिले के लेखा संवर्ग की दूरभाष पंजिका का विमोचन किया गया। साथ ही अधीनस्थ लेखा संवर्ग व बीकानेर जिले की समस्याओं पर निदेशक, कोष एवं लेखा मंजुला वर्मा सहित सभी अतिथियों का ध्यान आकर्शित किया।
जिला अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संगठन की मांगो के समाधान कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने लेखा संवर्ग की महता को स्वीकार करते हुए ग्रेड पे सहित वित्त भवन में संगठन को कमरा व जगह आवंटित कराने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि महापौर नारायण चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य व भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अविनाश जोशी ने संगठन की मांगो को उचित मानते हुए हल करवाने आश्वासन दिया।
संगठन के जिला अधिवेशन में सहयोग करने वालों का आभार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक माली ने जताया।