राजस्थान एकाउण्टेंट्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित

2393

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, जिला अधिवेशन तथा दूरभाष पंजिका का विमोचन 27 जून को

बीकानेर। राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष श्रीलाल भाटी की अध्यक्षता में हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि संगठन की दूरभाष पंजिका का विमोचन तथा जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, जिला अधिवेशन तथा स्नेह मिलन आगामी 27 जून को रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धी-सिद्धी पैलेस में एक साथ आयोजित कर लिए जाएं।

बैठक के दौरान नवनिर्वाचित प्रांतीय प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। जिले से संबंधित सदस्यों की समस्याओं व उनके समाधान के लिए ठोस कार्यवाही करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में अशोककुमार माली, भवानीशंकर किराडू, दयानिधि तिवाड़ी, आशीष शर्मा, कमल सोलंकी, मनीष मेघवाल, श्रीकृष्ण प्रजापत, नरेश चैहान, दिनेश गहलोत, विजयसिंह सेंगर, शिवरतन बन, भंवर चौधरी, इन्नायत अली आदि उपस्थित थे।

आगामी 30 जून को प्रांत स्तरीय समन्वय समिति के जयपुर में हो रहे चुनाव में बीकानेर लेखा शाखा पूर्ण रूप से भाग पर भी सभी सहमत थे। कार्यक्रम का संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्राांतीय प्रतिनिधि अशोककुमार माली ने किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.