जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण एवं रिफ फिल्म क्लब द्वारा पुरस्कृत राजस्थानी फिल्म तावडो द सनलाइट की स्पेशल स्क्रीनिंग जयपुर के रामनिवास बाग स्थित एम्फीथियेटर (मसाला चौक) में रविवार को की गई।
फिल्म के प्रोड्यूसर बीकानेर मूल के तेजकरण हर्ष ने बताया की दर्शकों ने फिल्म को बहुत सराहा व इसके विषय की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एचसी गणेशिया, पत्रकार श्यामसुंदर तंवर एवं समाजसेवी सुधीर माथुर, जेडीए के अभियोजनकर्ता विरेन्द्र सुंडा, सुनील व्यास, रिफ फिल्म क्लब के फाउंडर सोमेन्द्र हर्ष के सान्निध्य में दीप प्रज्वलित कर फिल्म का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन रिफ फिल्म क्लब की मैनेजिंग ट्रस्टी अंशु हर्ष ने किया।
फिल्म में बालीवुड की मोहब्बते फेम हीरोइन प्रीति झिंगियानी ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ पीपली लाइव फेम नत्था, संतोष सैनी, प्रदीप काबरा, सचिन चौधरी, तैफुर गुजराती, त्रिलोक नवलखा, सत्येन्द्र सिंह नरूका, अमूल्य पंडित, रितु कोठारी और शिल्पा कुलरिया ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं