बीकानेर। चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को रेलवे स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में आने-जाने के लिए शहर के 32 स्थानों से बसों की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। सभी स्थानों से बसें प्रातः 5ः30 बजे रवाना होंगी।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि ये बसें राजस्थानी भाषा अकादमी चौराहा, मुरलीधर व्यास काॅलानी; जवाहर पार्क, जैसलमेर रोड; गोकुल सर्किल, नत्थूसर गेट के बाहर; जस्सूसर गेट के अन्दर; पं. दीनदयाल सामुदायिक भवन, मुक्ताप्रसाद नगर; कृष्णा पेट्रोल पम्प, पूगल रोड; लाइन पुलिस चैराहा; पुरानी गिन्नाणी, गोलपार्क; हनुमानजी मन्दिर, रतन बिहारी पार्क; आरएसी के सामने, बीछवाल; रामकृष्ण आश्रम, करणीनगर लालगढ़; वैष्णोधाम, जयपुर रोड़; तिलक नगर, जाट धर्मशाला के सामने; जयनारायण व्यास काॅलोनी, मूर्ति चैराहा; शिवबाड़ी मन्दिर; वल्लभ गार्डन ट्यूबवेल के पास; घड़सीसर; गोगागेट सर्किल; खरनाड़ा मैदान, जेलवैल; देवेन्द्र योग संस्थान, नोखा रोड; मुरलीमनोहर मंदिर, भीनासर; सुजानदेसर, रामदेव जी मन्दिर; माली समाज शिवपार्वती मंदिर, गोपेश्वर बस्ती; लक्ष्मीनाथजी मंदिर; नागणेचीजी मंदिर; मेजर पूर्णसिंह सर्किल; तीर्थस्तंभ, करणीसिंह स्टेडियम; करमीसर; रामपुरा, लालगढ़ रेलवे स्टेशनपीछे; सनातन धर्म आयुर्वेद अस्पताल, बांद्रा बास; महावीर वाटिका, तेरापंथ भवन गंगाशहर; तथा एसबीआई बैंक तिराहा, करणीनगर लालगढ़ से रवाना होंगी।