यूं आया अंंधेरे के बाद प्रकाश

1971 की बात। इंदिरा गांधी की लोकप्रियता चरम पर थी। राजनीति में मज़बूत आलाकमान संस्कृति का दौर शुरू हो चुका था। राज्यों में स्थापित क्षत्रपों को राजभवनों की शांत आबोहवा में भेजा जा रहा था। राजस्थान में 17 वर्षों से मुख्यमंत्री  मोहननलाल सुखाड़िया की जगह बरकतुल्लाह खान को दे दी गई। सुखाड़िया कैम्प ने अपनी वापसी के प्रयास नही छोड़े।
 मुख्यमंत्री रहते बरकतउल्ला खान की मृत्यु हो गई। सुखाडिया केम्प के 80 विधायक और कुछ वरिष्ठ नेता हरिदेव जोशी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। मुलाकात में इंदिरा गांधी ने जोशी से पूछा कैसे आना हुवा? जोशी बोले मेडम राजस्थान में अंधकार हो गया है, सुखाड़ियाजी ही एकमात्र सूरज है, उनके सिवाय कुछ नही है। इंदिराजी थोड़ी देर शांत रही फिर बोलीं जोशीजी अंधकार के बाद क्या आता है? जोशी बोले मेडम प्रकाश।इंदिराजी बोलीं ठीक है, आप जाइए राजस्थान में प्रकाश आ जाएगा। दो दिन बाद आलाकमान ने जोशी को ही राजस्थान का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।
(उन वरिष्ठ विधायक से सुना, जिन्हें खुद हरिदेव जोशी ने बताया)
      –राजेंद्र सिंह भींयाड़
Newsfastweb: