बीकानेर। विश्व युवा कौशल दिवस पर रविवार को राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम, रोजगार कार्यालय, पोलिटेक्निक कॉलेज व आईटीआई इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई।
रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सर्किट हाउस के सामने से रवाना हो कर भ्रमण पथ होती हुई मुख्यमार्ग से पुनः गांधी पार्क पहुंची। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के सहायक निदेशक डाॅ. एलसी विश्नोई ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का समन्वय किया।
आरएसएलडीसी के विवेक शर्मा ने कौशल दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला। युवाओं ने स्वच्छता की शपथ ली तथा सफाई अभियान चलाया। रविवार को ही उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन हुआ।