युवा कौशल दिवस पर जागरूकता रैली

2305

बीकानेरविश्व युवा कौशल दिवस पर रविवार को राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम, रोजगार कार्यालय, पोलिटेक्निक कॉलेज व आईटीआई इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई।

रोजगार विभाग के सहायक निदेशक हरगोविंद मित्तल ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सर्किट हाउस के सामने से रवाना हो कर भ्रमण पथ होती हुई मुख्यमार्ग से पुनः गांधी पार्क पहुंची। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के सहायक निदेशक डाॅ. एलसी विश्नोई ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का समन्वय किया।

आरएसएलडीसी के विवेक शर्मा ने कौशल दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला। युवाओं ने स्वच्छता की शपथ ली तथा सफाई अभियान चलाया। रविवार को ही उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन हुआ।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.