बीकानेर में यहां जीवंत हैं परम्परागत खेल

2327

बीकानेर। ब्राह्मण स्वर्णकार खरनाड़ा विकास समिति की ओर से संचालित व्यायामशाला ने शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया। जिसमें कुश्ती, गदा, मोगरी, लाठी, बनाटी, योगासन व अन्य खेलकूद गतिविधियां हुई। समाज के भगवतीप्रसाद सोनी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यअतिथि बीकानेर कुश्ती संगम के सचिव जगन पूनिया थे। उन्होंने बच्चों को मेहनत कर आगे बढ़ने को कहा। सोनी ने बताया कि व्यायामशाला रोजाना सुबह छह से नौ बजे तक और शाम को भी छह से नौ बजे तक चलती है। कार्यक्रम में राधाकिशन भजूड़, रविन्द्र सोनी, लक्ष्मण सोनी, गोपी सोनी, जयराम लाडनवाल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.