खरीददारी के साथ मनोरंजन भी
बीकानेर। ईद के मौके पर राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर समूह की ओर से शहरवासियों को राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर (Mega trade fair) की सौगात पेश की जा रही है। इस ट्रेड फेयर में शहर के बाशिन्दों को खरीददारी के साथ-साथ मनोरंजन के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
समूह के सुनील शर्मा के अनुसार इस ट्रेड फेयर का मीडिया पार्टनर खबरदन्यूज डॉट कॉम है। यह ट्रेड फेयर एम.एम. मैदान में दस जून से शुरू होगा। ट्रेड फेयर में पहुंचने वालों की सुविधा को देखते हुए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में खरीददारी के साथ मनोरंजन, खाना-पीना और बच्चों के लिए आकर्षक झूलों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि बीकानेर में लगने वाला ये ट्रेड फेयर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर होगा।











