बीकानेर। मृत हो चुके शख्स को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने के मामले में अब कांग्रेस के पदाधिकारी मीडिया पर गलत समाचार चलाए जाने के आरोप लगा रहे हैं। नेताओं के चरित्र को सत्यापित करने के चलते कांग्रेस के पदाधिकारी एक नाम के दो शख्स का फायदा उठाते नजर आ रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष के नामों की घोषणा के बाद जब मृत शख्स को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की बात उजागर हुई तब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अपने अधिकारिक बयानों में इस गलती को मानवीय भूल बताया था। हैरानी की बात तो यह है कि जब यह मामला तूल पकडऩे लगा तो पार्टी के पदाधिकारी अपनी गलती को नहीं मानते हुए एक नाम के दूसरे शख्स को ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की बात कहते बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किए गए हैं लेकिन पार्टी से जुड़़े ज्यादातर लोग यही कहते बताए जा रहे हैं कि घोषणा में ही ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर जीवित शख्स का नाम था लेकिन मीडिया ने संदीप आचार्य के पिता स्व. विजय आचार्य का नाम चला दिया। बहरहाल, इस मामले में आधिकारिक पुष्टि कांग्रेस के पदाधिकारियों की ओर से ही की जानी है।











