मुनिश्री राजकरणजी का संथारा सम्पन्न

2273

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

गंगाशहर विराजित बहुश्रुत परिषद के सदस्य मुनिश्री राजकरणजी स्वामी का संथारा आज बुधवार को सुबह 8 बजकर 18 मिनिट पर परिसम्पन्न हो गया है। आज 11.30 बजे तेरापंथ भवन से बैकुंठी निकाली जाएगी।

मुनिश्री राजकरणजी ने 92 वर्ष की उम्र में दस दिनों की तपस्या के बाद चेतन अवस्था में तिविहार संथारा का प्रत्याख्यान किया। धर्मेन्द्र डाकलिया ने बताया कि गत 10 दिनों से मुनिश्री राजकरण स्वामी उपवास पर थे और मंगलवार को तिविहार संथारा लिया था।

आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि शासनश्री मुनिव्रत जी, मुनिश्री शान्तिकुमारजी, मुनिश्री देवेन्द्रकुमारजी, शासनश्री साध्वीश्री मधुरेखाजी, साध्वीश्री विशद्प्रज्ञाजी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में 11:23 बजे संथारा लिया था। छाजेड़ ने बताया कि स्मृति सभा 21 फरवरी को प्रातः 09:30 बजे तेरापंथ भवन, गंगाशहर में होगी।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.