मुख्यमंत्री से मिले भाजयुमो नेता

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के बीकानेर प्रवास के दौरान गजनेर पैलेस में शनिवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चे के युवा संसद कार्यक्रम के राष्ट्रीय सह प्रभारी सुरेन्द्रसिंह शेखावत और जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी ने मुलाकात की।

शेखावत ने युवा मोर्चे द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी, वहीं भाटी ने बीकानेर जिले की गतिविधियों से अवगत करवाया ।

मुख्यमंत्री ने युवा नेताओं को राजस्थान गौरव यात्रा से पूर्व जिले भर में राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी देने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का निर्देश दिया। वसुंधरा राजे ने युवा मोर्चा द्वारा चलाए गए युवा संवाद कार्यक्रम और नव मतदाता जोड़ो अभियान की प्रशंसा की ।

Newsfastweb: