मंगलवार सुबह अंधेरी स्टेशन के पास गोखले ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। जिससे पश्चिम रेलवे की सेवा बाधित हो गई। हादसे में किसी के भीे हताहत होने की सूचना नहीं है।
हादसे की जानकारी मिलने पर इंजिनियरों का एक दल और अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से पर काम शुरू किया।
हादसे के बाद आसपास के ट्रैफिक को रोक दिया गया। बताया जा रहा है की यह ब्रिज अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से जोड़ता है। वसुबह करीब 7.30 बजे के आसपास हुए इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।











