महाजन की रोही में हिरण का शिकार

बीकानेर। महाजन की रोही में शिकारियों ने एक हिरण को अपना शिकार बनाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने हिरण का शव बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक महाजन के रतनीसर गांव की रोही में शिकारियों ने हिरण का शिकार किया। गांव वालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने महाजन थाने और वन विभाग की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने हिरण का शव, 42 कारतूस, एक छुरा, जाल, बैट्री सहित अन्य सामान मौके से बरामद किया। गांववासियों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही शिकारी मौके से फरार हो चुके थे।

फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।

Newsfastweb: