बीकानेर। जनता की सेवा का बीड़ा उठाया है तो विकास कार्य करवाना हमारा कर्तव्य है। जनता को मूलभूत सुविधाएं मिले, नगर विकास न्यास इसके लिए तत्पर है। यह बात न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने गुरुवार को राजीव नगर स्थित सुलेमानिया मदरसा में कही। वार्ड नं. 60 के पार्षद राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि वार्ड में लाखों रुपए के विकास कार्य करवाने पर क्षेत्रवासियों द्वारा न्यास अध्यक्ष महावीर रांका का अभिनन्दन किया गया। पार्षद शर्मा ने बताया कि नाली निर्माण व सड़कों जैसे लंबे समय से लंबित विकास कार्य न्यास अध्यक्ष द्वारा करवाए गए हैं। पार्षद मोहम्मद ताहिर ने अभिनन्दन के दौरान सुलेमानिया मदरसे के निर्माण व रिपेयरिंग की मांग की । इस पर न्यास अध्यक्ष रांका ने विचार-विमर्श कर 20 लाख रुपए के निर्माण करवाने की घोषणा की। इस घोषणा पर उपस्थितजनों व सुलेमानिया मदरसा कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर अनवर अली, कासिम अली, हाफिज मुनीर अली, हाजी कासिम, मोहम्मद शरीफ, महमूद खान, भाजपा नेता विजय मोहन जोशी, पार्षद शंभु गहलोत, आनन्द सोनी, श्रीराम जोशी, चिरंजीलाल सारस्वत, शिवकुमार गहलोत, विवेक अग्रवाल, फारूक पठान, विष्णु शर्मा तथा एडवोकेट भारतभूषण भाकर सहित अनेकजन उपस्थित रहे।