मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारम्भ

बीकानेर। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के साथ मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम मंगलवार से प्रारम्भ हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. एनके गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत 21 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वार्ड सभाओं अथवा ग्राम सभाओं में मतदाता सूचियों का पठन 11 और 18 अगस्त को किया जाएगा। इसी शृंखला में 12 और 19 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। दावों और आपत्तियों का निस्तारण 20 सितम्बर से पूर्व किया जाएगा। पूरक सूची का मुद्रण 26 अगस्त से पूर्व तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 सितम्बर को किया जाएगा।

Newsfastweb: