मंत्री के आवास सहित छह स्थानों पर सीबीआई की रेड

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के यहाँ सीबीआई ने छापेमारी की। जानकारों के अनुसार पीडब्लूडी में क्रिएटिव टीम की बहाली मामले में सीबीआई ने जैन के छह ठिकानो पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है की पीडब्लूडी में लगभग दस से अधिक अनुभवहीन लोगोंं को बेहतरीन कह कर इस टीम में लाया गया। साथ ही इनको बड़ी रकम सैलेरी के तौर पर दी गई, जिसके चलते करोड़ों का घाटा सरकार को हुआ। बताया जा रहा है की इसके लिए एलजी से भी टीम बनाने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Newsfastweb: