भ्रष्टाचारों वाली भाजपा के दिन बीते, अब कांग्रेस का समय : अशोक गहलोत

2614

भंवर सिंह भाटी के किसान सम्मेलन में भाजपा पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री, सेठ हीरालाल गहलोत की मूर्ति का किया अनावरण, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर भवन का लोकार्पण, गुरु हनुमान व्यायामशाला का शुभारम्भ

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को बज्जू में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान ही नहीं हर व्यक्ति को एकजुट होना होगा। भाजपा के राज में भूख और भ्रष्टाचार में जमकर वृद्धि हुई है। चार साल तक केवल सत्ता के मद में ही रही भाजपा जनता की फिक्र नहीं रही।

कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए गहलेात ने कहा कि हम तो डरते थे कि लोग क्या कहेंगे, लोकतंत्र की भावना रहती थी। लेकिन प्रदेश में तो भाजपा सामंतशाही राज कर रही है जनता की परवाह नहीं। सरकार किसानों के प्रति कतई संवेदन शील नहीं है। वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई है। मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में निकाली जा रही गौरव यात्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में किसी प्रकार का काम नहीं हुआ है तो सरकार किस किस बात की वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है । इस दौरान गहलोत ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता पूछ रही है कि अच्छे दिन कब आएंगे। न तो देश मे काला धन वापस आया। ना ही बेरोजगारों को रोजगार मिले। ऐसी सरकारों से आम जन ऊब चुका है। सरकार ने झूठे वादे कर लोगो को गुमराह किया है।

प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए भाजपा ने चुनाव से पहले सुराज संकल्प पत्र जारी कर 611 चुनावी वादे किए थे, जिनमें से अब तक 40 फीसदी भी पूरे नहीं हुए। इंदिरा गांधी नहर में जहाज चलाने की घोषणा कागजी साबित हुई, आज भी यह नहर जीर्णोद्धार के लिए जूझ रही है। पानी के लिए आंदोलन करने वाले सात किसानों को लाठी और गोली से मारा गया। इसके अलावा 60 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसान कर्ज माफी को लेकर सरकार चुप है। डूडी ने दावा किया कि आज इस सरकार से कर्मचारी, मजदूर, युवा, व्यापारी और किसान कोई खुश नहीं है। सरकार ने चार सालों में 26 हजार विद्यार्थी मित्रों को घर भेज दिया।

गौरव नहीं विदाई यात्रा है….

विधायक भंवरसिंह भाटी ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वसुंधरा सरकार ने किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा दलितों आदि सबसे छल ही किया है। समय बदल गया है, जनता हकीकत पहचान गई है। आने वाला समय अब कांग्रेस का होगा। कोलायत-देशनोक में राजकीय महाविद्यालय खोलने,बॉर्डर होमगार्डों को स्थाई करने, डिग्गियों पर बंद अनुदान-टारगेट बढ़ाने, बंद पड़े कृषि कनेक्शन को पुन:चालू करवाने, गांवों का सर्वे करवाकर आबादी घोषित क रने,पाक विस्थापितों को तथा वंचित किसानों को कृषि भूमि आंवटित करवाने की मांग करते हुए इसे कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही और कांग्रेस सरकार के गठन के साथ ही लंबित मांगों को पूरी करवायें।पूर्व डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि जब जब भाजपा शासन में आई है तब तब किसानों पर अत्याचार किये है। किसानों को उत्पादन की दुगुनी लागत देने की बजाय भाजपा ने अनाज, दूध व डिग्गी पर सब्सिडी कम कर दी। यहीं नहीं इस सरकार ने हर वर्ग को लॉलीपॉप ही दिया है। कल्ला ने कहा अब सीएम गौरव यात्रा निकाल रही है। किस बात की गौरव यात्रा है,ये तो भाजपा सरकार की विदाई यात्रा है। जनता इस सरकार से उब चुकी है और कांग्रेस की ओर निगाहें लगाई बैठी है। किसान सम्मेलन में भागीरथ तेतरवाल, किशोर सोढ़ा सहित करीब 20 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार सुबह कपिल मुनि की तपोभूमि कोलायत पहुंचे। यहां जाट धर्मशाला में चल रहे राजपुरोहित समाज के चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज के संत तुलसाराम महाराज से गहलोत ने आशीर्वाद लिया और यज्ञ कुण्ड में धोक लगाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सर्व समाज का आशीर्वाद लेने आया हूं। आपका हूं आपका रहूंगा। उन्होंने धार्मिक स्थलों और संत समाज के लिए कांग्रेस के शासन में हुए कार्यों को गिनाया। साथ ही आगे भी सरकार में आने पर और विकास कार्य कराने का वादा किया।

हीरेश्वर मंदिर देख अभिभूत हुए पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत

स्व. सेठ हीरालाल जी गहलोत की स्मृति में बने नव निर्मित श्री हीरेष्वर द्वादष महादेव मंदिर प्रांगण में मूर्ति अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। मंदिर में संगमरमर में की गई कारीगरी को देख गहलोत काफी अभिभूत हुए और कलाकृतियों को ध्यान पूर्वक देखा और मंदिर निर्माण को सराहा। अशोक गहलोत ने गहलोत परिवार को मंदिर निर्माण की बधाई दी और कहा कि स्व. सेठ हीरालाल जी गहलोत की स्मृति में बने हीरेष्वर महादेव मंदिर का संकल्प उनके पुत्रों द्वारा पुरा किया गया जो कि आज के समय में प्रेरणा का विषय है। गहलोत ने कहा कि स्व. सेठ हीरालाल जी गहलोत सच्चे गौसेवक और भक्त पुरूष थे।

मुक्तिनाथ महादेव मंदिर के भवन का लोकार्पण किया

ब्रह्म बगीचा प्रन्यास में मुक्तिनाथ महादेव मंदिर के भवन का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के सचिव एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला एवं विधायक भंवर सिंह भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को प्रन्यास के तोलाराम पेडिवाल, अरविंद मिढ्ढा, हीरालाल हर्ष तथा जनमजेय व्यास ने शाल, साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, हाजी मकसूद अहमद , देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कन्हैयालाल कल्ला, अरविंद मिढ्ढा, अमित आनंद जोशी, बुलाकी शर्मा, कमल रंगा, नागेश्वर जोशी, हरिकिशन जोशी, विजय जोशी, मदनमोहन व्यास, मंगल चंद रंगा, शक्तिरतन रंगा, विजय जोशी, कुलदीप शर्मा, अवनीश हर्ष, ओमप्रकाश हर्ष, सोहनलाल सेठी, रवि पारीक, कमल पुरोहित, अमरनाथ व्यास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

हनुमान व्यायाम शाला शुभारम्भ

कांग्रेस नेता एवं जिला कुश्ती संगम अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि भीनासर में सेठ पन्नालाल गहलोत की स्मृति में स्थापित गुरु हनुमान व्यायाम शाला का शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया। व्यायाम शाला उद्घाटन अवसर पर द्रोणाचार्य महासिंह राव, अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के अलावा रामेश्वर डूडी, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी, राजेश भोजक, ऋषि व्यास समेत बड़ी तादाद में खेल प्रेमी और कांग्रेसजन शामिल रहे।

एयरपोर्ट पर किया स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव श्री अशोक गहलोत का आज बीकानेर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। पुष्पवर्षा के साथ अशोक गहलोत जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से एयरपोर्ट गुंजायमान रहा। एयरपोर्ट पर स्वागत कर अगवानी करने वालो में यशपाल गहलोत के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ बुलाकिदास कल्ला वरिष्ठ, कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला वल्लभ कोचर, पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत, प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान, राजकुमार किराडू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कल्ला, मुकेश राजस्थानी, श्रीलाल व्यास, महासचिव ललित तेजस्वी, दिलीप बांठिया, सचिव विकास तंवर, मनोज किराडू, शिव गहलोत, राजेश आचार्य, राजेश भोजक, अब्दुल रहमान लोदरा, प्रवक्ता नितिन वत्सस, ओबीसी अध्यक्ष हसन अली गौरी, महिला कांग्रेस नेत्री अंजना खत्री, अमरजीत कौर तथा मुमताज़ शेख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.