भाजपा : ‘सोशल मीडिया वोलेंटियर मीट’ 21 को जयपुर में

2281

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 21 जुलाई को जयपुर के राजमंदिर सिनेमाघर में ‘सोशल मीडिया वोलेंटियर मीट’ को संबोधित करेंगे। इस मीट में प्रदेशभर के आईटी विभाग के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भागीदारी निभाएंगे।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवं भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने इसकी तैयारियों का जायजा लिया। जोशी ने बताया कि मीट में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, भाजपा आईटी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय का मार्गदर्शन मिलेगा।

जोशी ने बताया कि आगामी चुनावों के मद्देनजर आईटी रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में आयोजित होने वाली मीट इस दिशा में बेहद फायदेमंद साबित होगी। उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए आईटी विभाग भाजपा के मिशन 180 को साकार करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.