बीकानेर :भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर बीकानेर में,, शाम को कुछ भाजपा नेता कर सकते है मुलाकात।

बीकानेर में चल रहे RSS के बौद्धिक वर्ग का कल समापन होगा। आज शिविर में भाजपा के संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर आबू से खासतौर पर संघ के कार्यक्रम में शिरकत करने बीकानेर पहुँचे। अधिकतर भाजपा नेताओं को दौरे की खबर नहीं थी। एक टीवी चैनल पर खबर चलने के बाद भाजपाई, भाईसाहब की लोकेशन तलाशते नजर आए।बताया जा रहा है कि शाम को संगठन महामंत्री से भाजपा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा नेता अविनाश जोशी सहित कुछ कार्यकर्ता और नेता मुलाकात करेंगे। चन्द्रशेखर चुपचाप काम करने वाले नेताओं के तौर पर जाने जाते है । शायद यही वजह रही कि इस दौरे की खबर  संगठन महामंत्री के बीकानेर पहुँचने के बाद भी ज्यादा लोगो को नहीं थी। चुनावी वर्ष में चन्द्रशेखर की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। चन्द्रशेखर की धरातली फीडबैक जुटाने में भरोसा करते है ऐसे में ना केवल संघ के लिए बीकानेर भाजपा के लिए भी उनका दौरा अहम हो जाता है ।

Newsfastweb: