भाजपा की दूसरी सूची, पढ़ें कौन हैं 31 प्रत्याशी

3143
भाजपा

बीकानेर पश्चिम क्षेत्र से डॉ. गोपाल जोशी, नोखा से बिहारीलाल बिश्नोई और श्रीडूंगरगढ़ से ताराचन्द सारस्वत पार्टी के प्रत्याशी।

दूसरी सूची में तीन मंत्रियों के टिकट कटे।

बीकानेर। भाजपा की ओर से आज शाम को 31 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। भाजपा की यह दूसरी सूची है। इससे पहले वह 131 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

भाजपा आलाकमान की ओर से जारी की गई दूसरी सूची में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से डॉ. गोपाल जोशी को फिर से पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं नोखा से बिहारीलाल बिश्नोई को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने इस बार श्रीडूंगरगढ़ से किशनाराम नाई की टिकट कट करते हुए ताराचन्द सारस्वत पर दावं खेला है।

पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची में तीन मंत्रियों के टिकट कटे हैं। इन तीन मंत्रियों में बाबूलाल वर्मा, धनसिंह रावत और रतनगढ़ विधायक राजकुमार रिणवा हैं। वहीं पार्टी के 14 विधायकों के भी इस बार टिकट काटे गए हैं।

ये हैं प्रत्याशी

बीकानेर पश्चिम – डॉ. गोपाल जोशी
नोखा – बिहारीलाल बिश्नोई
श्रीडूंगरगढ़ – ताराचन्द सारस्वत
मालवीय नगर – कालीचरण सर्राफ
झोंटवाड़ा – राजपाल सिंह शेखावत
दुद्दू – डॉ.प्रेमचन्द बैरवा
जैसलमेर – सांगसिंह भाटी
सीकर – रतन जलधारी
सिकराय – विक्रम बंशीवाल
केशोरायपाटन – चंद्रकांता मेघवाल
रतनगढ़ – अनिमेष महर्षि
श्रीगंगानगर – विनीता आहूजा
अनूपगढ़ – संतोष बावरी
बगरू – कैलाश वर्मा
नाथद्वारा – महेश प्रताप सिंह
संगरिया- गुरदीप सिंह
बस्सी – कन्हैयालाल मीणा
रामगढ़ – सुखवन्त सिंह
शिव – खुमान सिंह
डग – कालूलाल मेघवाल
जहाजपुर – गोपीचन्द मीणा
कठूमर – बाबूलाल मैनेजर
चाकसू – रामवतार बैरवा
पोकरण – प्रतापपुरी
बसेड़ी – छितरिया जाटव
हिण्डौन – मंजू खैरवाल
राजाखेड़ा – अशोक शर्मा
बांसवाड़ा – अखडू महिरा
कपासन – अर्जुन जीनगर
गढ़ी – कैलाश मीणा
चौहटन – आदूराम मेघवाल

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.