भाजपा आईटी की संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

2344

बीकानेरभारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग की संभाग स्तरीय कार्यशाला रविवार को श्रीगंगानगर के ग्रीन वेली रिसोर्ट में आयोजित हुई। कार्यशाला के मुख्यवक्ता आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी थे। उन्होंने ‘आज के दौर में आईटी की महत्ता और उपयोग’ के बारे में जानकारी दी। जोशी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के आईटी विभाग महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

जोशी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी इस ज्ञान का उपयोग बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में करें। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जाय।

आयोजन में कार्यशाला संयोजक क्रांति चुग, विभाग के संभाग प्रभारी चंद्रशेखर गौड़, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह, सांसद निहालचंद, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल, जिला उपाध्यक्ष प्रहलादराॅय टाक, जुगल डूमरा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमजान अली, जिलाध्यक्ष गुरवीर बराड़ सहित संभाग के चारों जिलों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.