बीकानेर। भवानी भाई विचार मंच, रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा, पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड तथा अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की ओर से फोर्टिस हाॅस्पिटल के चिकित्सकीय सहयोग से चिकित्सा जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 297 शिविरार्थियों ने नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, विभिन्न जांचों व दवाइयों का लाभ लिया।
शिविर संयोजक आनंद आचार्य व रमेश भोजक ने बताया कि शिविर का शुभारंभ एसपी मेडिकल काॅलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रेखा आचार्य व लेखाधिकारी ज्योतिबाला व्यास ने किया।
इस अवसर पर डाॅ. रेखा आचार्य ने कहा कि हम सभी को अपनी दिनचर्या में खान पान व अस्त-व्यस्त दिनचर्या को सुधारना होगा ताकि कम से कम बीमारियां हो।
विशिष्ठ अथिति डाॅ. ज्योतिबाला व्यास ने कहा कि शिविर में मिल रही स्पेशलिस्ट डाॅक्टर्स की सुविधा अपने आप मे अनूठी है जिससे कि गंभीर रोग के लोगों को नि:शुल्क परामर्श, जांचे व दवाइयां मानवता की सेवा का उत्तम कार्य है।
शिविर में डाॅ. तनवीर मालावत ने बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति की अनूठी परंपरा के तहत पुष्करणा दिवस मनाने का उल्लेख करते हुए फोर्टिस अस्पताल की विशिष्टताओं के बारे में बताया।
शिविर के समापन कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक डाॅ. गोपाल जोशी ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सकीय कार्य नर सेवा नारायण सेवा जैसा है और यह शिविर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधाओं वाला शिविर था जिसका बड़ा महत्व है।
शिविर में पधारें हुए गणमान्य अतिथियों को रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष पुनीत हर्ष, समाजसेवी राजकुमार किराड़ू, डाॅ. राहुल हर्ष ने भी संबोधित किया।
शिविर उपरांत अतिथियों व संस्था प्रतिनिधियों ने हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. रामेश्वर विश्नोई, शल्य चिकित्सक डाॅ. तनवीर मालावत, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमिताभ सुथार व डाॅ. अमित शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. निशात अहमद, स्त्री व निसंतता रोग विशेषज्ञ डाॅ. निधि शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट डाॅ. हेमन्त व्यास के साथ दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजकुमार कल्ला तथा जनरल फिजिशियन डाॅ. विजयशंकर बोहरा व डाॅ. राहुल हर्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शिविर संचालन मे मनोज शर्मा, डाॅ. अनीश मालावत, रोटरी क्लब मरुधरा के पंकज पारीक, गोपाल अग्रवाल, पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड से कृष्णकांत व्यास, कृष्णबलदेव जोशी, उमेश थानवी, शिवशंकर व्यास अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की ओर से त्रिलोक नारायण पुरोहित, गोविन्द जोशी, भवानी भाई विचार मंच की ओर से संरक्षक मनीराम चैधरी, एडवोकेट जगदीश शर्मा, मो असलम ने अपनी सेवाऐं दी।
शिविर मे विजय मोहन जोशी, रूपिन कल्याणी, अरविन्द मिढ्ढा, अनीश अहमद, अरविन्द व्यास, प्रहलादसिंह मार्शल, राजेश आचार्य, गजानंद शर्मा, सुनील व्यास, कौशल दुग्गड़, दिलीप बांठिया, आनन्द गांधी, अर्पित अग्रवाल, शिवेन्द्र दाधिच, विनय रंगा, राजीव पुरोहित सहित बड़ी संख्या मे शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुऐ।











