‘भवानीभाई विचार मंच’ का गठन

2969

बीकानेर। पूर्व महापौर भवानीशंकर शर्मा की स्मृति में ‘भवानीभाई विचार मंच’ का गठन करते हुए राजेश भोजक को सर्वसम्मति से मंण का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस संबंध में रविवार को चोथाणी ओझाओं के चौक स्थित चंदा-काशी कुंज में आयोजित बैठक में भोजक के अलावा राजेश आचार्य, सईद अली, मोहम्मद असलम. ऋषि व्यास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

बैठक मैं बीकानेर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भवानीभाई के योगदान को याद किया गया। उनकी यादों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संस्था गठित किए जाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, मोहम्मद असलम, एडवोकेट जगदीश शर्मा, रतनलाल ओझा, मनीराम चौधरी तथा बंशीलाल व्यास को विचार मंच का संरक्षक मनोनीत किया गया है। गोपाल उपाध्याय, सुभाष भोला, शिवलाल तेजी, बाबूलाल गहलोत, अलका शर्मा तथा भारती शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राजेश आचार्य, शांतिलाल मोदी, पूर्व पार्षद अरविंद मिढ्ढा, उमरदराज, सुरेन्द्र व्यास, कौशल दुग्गड़, मनोज सेवग तथा शंकर सेवग को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रहलादसिंह मार्शल, गजानंद शर्मा, एडवोकेट गोपाल पुरोहित, अजय गौड़, एडवोकेट जितेन्द्र नायक, शब्बीर अहमद, जीतू सेवग, महेश सांखला और हरिओम पुरोहित महामंत्री होंगे। ऋषिकुमार व्यास को मंच का प्रवक्ता तथा सईद अली, गोपाल बाणिया, धनसुख ओझा, वरुण शर्मा, मयंक शर्मा तथा सहादत अली बुखारी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

भोजक ने बताया कि जल्दी ही संस्था के ‘लोगो’ का विमोचन होगा। साथ ही मंच द्वारा पूरे साल की जाने वाली गतिविधियों का निर्धारण किया जाएगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.