बीकानेर : स्टेशन रोड स्थित मोहता धर्मशाला परिसर की कृष्णा होटल में लगी आग

3687
बीकानेर। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कृष्णा भोजनालय में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस ने भोजनालय के कर्मचारियों और अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस घटना में जानमाल का नुकसान तो ज्यादा नहीं हुआ लेकिन बाजार में अफरा-तफरी जरूर मच गई।
पुलिस के मुताबिक भोजनालय में शाम का खाना बनाया जा रहा था। तभी वहां बाहर की तरफ खुली रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से भोजनालय की लकड़ी से बनी छत का कुछ हिस्सा जल गया। आग लगते ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे बुझाने की कोशिश शुरू कर दी थी। उनके साथ आस-पास के दुकानदार और अन्य लोग भी आग बुझाने में लगे थे। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
गनीमत रही कि घटना के दौरान भोजनालय में ज्यादा लोग नहीं थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.