जयपुर। स्वाधीनता दिवस समारोह-2018 के अवसर पर 15 अगस्त को 29 जिलों में मंत्री-राज्यमंत्री और दो जिलों मे कलक्टर तो भीलवाड़ा में सरकारी मुख्य सचेतक राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।
गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया उदयपुर में, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नन्दलाल मीणा प्रतापगढ़ में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ चूरू में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ कोटा में, कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी बारां में, वन मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर जोधपुर में, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान नागौर में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल पाली में, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत टोंक में, जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, हनुमानगढ़ में, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी राजसमंद में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी दौसा में एवं सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना जिला मुख्यालय अलवर में झण्डारोहण करेंगे।
इसी तरह सहकारिता मंत्री अजय सिंह बीकानेर में, स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचन्द कृपलानी चित्तौड़गढ़ में, श्रम मंत्री डॉ. जसवन्त सिंह करौली में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा बूंदी में, ध्वजारोहण करेंगे।
राजस्व एवं उपनिवेशन राज्यमंत्री अमराराम बाड़मेर में, पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा भरतपुर में, शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी अजमेर में, देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां झुंझुनूं में, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल सवाई माधोपुर में तथा खान राज्यमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर झण्डा फहरायेंगे।
जालोर जिला मुख्यालय पर ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, सिरोही में गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, बांसवाड़ा में पंचायतीराज राज्यमंत्री धनसिंह रावत, सीकर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर, डूंगरपुर में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री सुशील कटारा, जैसलमेर में जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री कमसा मेघवाल एवं भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ध्वजारोहण करेंगे।
इसके अतिरिक्त धौलपुर एवं झालावाड़ जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर झण्डारोहण करेंगे।