मुक्ति संस्था के सचिव राजेन्द्र जोशी ने बताया कि गत एक दशक से सक्रिय कहानीकार अपनी स्वरचित कहानियों का पाठ करेंगे। शृंखलाबद्ध होने वाला यह कार्यक्रम माह में दो बार होगा। जुलाई माह का पहला कहानी पाठ 28 जुलाई, शनिवार शाम 5:45 बजे स्थानीय सूचना केन्द्र में रखा गया है जिसमें नवनीत पाण्डे हिंदी तथा डॉ. मदन सैनी राजस्थानी कहानी का वाचन करेंगे।
इन कहानियों पर त्वरित प्रतिक्रिया डॉ. प्रमोद चमोली एवं हरिशंकर आचार्य देंगे।











