बीकानेर : भाजपा का संपर्क फॉर समर्थन अभियान जारी

भाजपा के संपर्क फॉर समर्थन अभियान की कड़ी में बीकानेर सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रविवार को वेटेनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के पूर्व कुलपति डॉ. एके गहलोत के निवास पहुंच मुलाकात की औय प्रधाममंत्री नरेन्द्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में कृषि और पशुपालन क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्योंं पर चर्चा की।

अर्जुनराम मेघवाल ने पशुपालकों की आय बढ़ाने एवं गोसंवर्धन हेतु पशुपालकोंं को सरकारी मदद उपलब्ध करवाने हेतु सुझाव मांगे। डॉ. गहलोत ने पशुपालकों खासकर गोपालकों हेतु दुग्ध का खरीद मूल्य बढ़ाने तथा दुग्ध आधारित व्यापारिक इकाईयोंं को बीकानेर में निवेश करवाने के सुझाव दिए।

सांसद महोदय ने पूर्व कुलपति के लिखित सुझावों को नीति आयोग की आगामी बैठक में रखने का विश्वास दिलाया। मुलाकात में श्रीमती गहलोत औरर श्री एलएन वर्मा साथ रहे ।

Newsfastweb: