लम्बे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जारी की 152 नामों की पहली सूची
दिल्ली। लम्बे इंतजार के बाद कांग्रेस ने आज पहली सूची जारी कर दी है। गुरुवार को देर रात 12.30 बजे 15२ प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
सूची में प्रमुख रूप से बीकानेर पूर्व से कन्हैयालाल झंवर, पश्चिम से यशपाल गहलोत, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा, नोखा से रामेश्वर डूडी, लूणकरणसर से वीरेन्द्र बेनीवाल, खाजूवाला से गोविन्द राम मेघवाल, सरदारपुरा से अशोक गहलोत, टोंक से सचिन पायलट, नाथद्वारा से सीपी जोशी, अनूपगढ़ कुलदीप इंदौरा, सूरतगढ़ से हनुमान मील, हनुमानगढ़ से विनोद चौधरी, चूरू रफीक मंडेलिया, रतनगढ़ भंवरलाल्र सूरतगढ़ से श्रवण कुमार, मंडावा से रीता कुमारी चौधरी, खेतड़ी से डॉ. जितेन्द्र सिंह आदि का नाम घोषित किया गया।