बीकानेर। बीकानेर नाल एयरपोर्ट पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन बजे पहुंचे। प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट, अविनाश पांडे के साथ मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पहुंच कर जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
गत तीन दिनों से राहुल गांधी राजस्थान में है और कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ स्वागत में जुटी है। जगह-जगह स्वागत के साथ ही सुरक्षा बंदोबस्त भी जमकर किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी बड़ी भीड़ के साथ पहुंचे हैं। एक आंकड़े के अनुमान 40-50 हजार से ऊपर लोगों के इक_ा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कांग्रेस के सभी सक्रिय नजर आ रहा है।










