(देखें वीडियो) बीकानेर : दुकानदार का बोतल मारकर सर फोड़ा, नगद लेकर फरार हुआ आरोपी ,कोटगेट थाना इलाके का मामला, चंद कदमों पर है पुलिस थाना।

2767

पुलिस खंगाल रही सीसी कैमरे

रेलवे स्टेशन के सामने पार्वती काम्पलेक्स में स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में बैठे शख्स के सिर पर एक व्यक्ति ने बोतल दे मारी और वहां गल्ले में रखे रुपए लूट कर ले गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस ने घायल शख्स को ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया और वारदातस्थल का गहनता से मुआयना किया। पुलिस वहां लगे सीसी कैमरों को खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक काम्पलेक्स में बहुराष्ट्रीय मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स का कार्यालय है। शाम को लगभग पांच बजे कार्यालय में कम्पनी का कर्मचारी आनन्द माहेश्वरी मौजूद था और वहां आए पार्सल को खोल रहा था। तभी एक शख्स बोतल लेकर पहुंचा और वहां बिजली का स्विच बंद कर दिया। जैसे ही आनन्द ने सिर ऊपर करने की कोशिश की वैसे ही उस शख्स ने उसके सिर पर खाली बोतल से वार कर दिया। जिससे आनन्द बेहोश होकर वहीं गिर गया। वार करने वाले शख्स ने वहां रखे काउंटर में बने गल्ले को तोड़ कर उसमें रखे 3 लाख 90 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात को अंजाम देकर वह प्रतिष्ठान का शटर आधा नीचे करके मौके पर से फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां एक ग्राहक पहुंचा और उसने शटर ऊंचा कर देखा तो वहां कम्पनी का कर्मचारी आनन्द गिरा पड़ा था। उसने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घायल ट्रोमा सेन्टर में उपचाराधीन है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.