बीकानेर-जयपुर मार्ग : नोरंगदेसर के पास सड़क हादसा, बच्ची की मौत, पिकअप-बोलेरो की टक्कर

2516

छ वर्षीय बच्ची की मौत, पांच जने घायल

बीकानेर। राजमार्ग-11 पर सोमवार दोपहर को बोलरो और मूंगफली से भरी पिकअप की भिड़न्त में छह जने घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और दो बच्चियां भी शामिल हैं। एक छह वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची हाई-वे मोबाइल पुलिस ने सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया। वहीं नापासर पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और राजमार्ग पर आवागमन सुचारु करवाया।

नापासर थानाधिकारी ने बताया कि बोलेरो में मोतीलाल जैन अपने परिवार सहित सवार थे। उनकी जीप राजगढ़ की ओर जा रही थी। वे नौरंगदेसर से आगे निकले ही थे कि सामने से मूंगफली से भरी पिकअप तेजगति में आई। दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। पिकअप चालक मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा। इसी दौरान हाई-वे मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रोमा सेन्टर भिजवाया। उन्होंने बताया कि घायलों में मोतीलाल जैन के साथ उनकी पत्नी, जीप चालक दुर्जनसिंह, बेटी सारिका और दो दोहिती शामिल है। इलाज के दौरान छह वर्षीय दोहिती की मौत हो गई। फिलहाल घायलों के पर्चा बयान नहीं हो सके हैं। घायलों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.