भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन ने देश भर में यूथ पार्लियामेंट आयोजन करने हेतु एक समिति का गठन कर दिल्ली भाजयुमों के पूर्व अध्यक्ष नुकुल भारद्वाज को प्रभारी, झारखंड की प्रीति शर्मा तथा राजस्थान के सुरेन्द्रसिंह शेखावत को सह प्रभारी मनोनीत किया है ।
मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार की योजनाओं को युवाओं के बीच ले जाने के उद्देश्य से देश के सभी राज्यों में एक एक युवा संसद का आयोजन होगा। यह समिति इन सभी आयोजनों का जिम्मा संभालेगी ।
राष्ट्रीय सह प्रभारी बनाए गए बीकानेर निवासी सुरेन्द्रसिंह शेखावत वर्तमान में राजस्थान युवा मोर्चा की प्रशिक्षण समिति के प्रदेश संयोजक है।











