बीकानेर के कस्बे लूनकरनसर ने पेश की नजीर, केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए आया आगे

2534

भारत के सुदूर दक्षिण का केरल प्रदेश लगभग पूरा इन इन दिनों बाढ़ से घिरा हुआ है, वहां के बाशिंदे भारी तकलीफों मेंं गुजर-बशर कर रहे हैं। वहीं देश के उत्तर-पश्चिम के रेगिस्तान में स्थित लूनकरनसर कस्बे के आमजन, व्यापारियों, अधिवक्ताओं ने मिल कर केरल आपदा पीड़ितों के लिए सहयोग राशि एकत्र कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक ही दिन में एक कस्बाई गांव से रिलीफ फंड के लिए रुपये 36,535 एकत्र करने वाली टीम में महिपाल सारस्वत, विक्रम स्वामी, हारूण बहलीम, गणेश गौरीसरिया, दीपक शर्मा, आशू सारण, शाहरुख खान, धनपत पचार, रामरख मूण्ड समेत कई युवा शामिल रहे। यह टीम मंगलवार को भी इसी अभियान में रहेगी और एकत्र अच्छी-खासी धनराशि केरल मुख्यमंत्री सहायता कोष में भिजवाएगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.