बज्जू : ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

2396

बज्जू के गांव ग्रान्धी स्कूल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल के ताला जड़ दिया और हंगामा किया। ग्रामीण स्कूल को क्रमोन्नत करने की मांग एक अर्से से कर रहे हैं। उनकी इस मांग पर शासन की उदासीनता से खिन्न ग्रामीणों ने आज स्कूल खुलने से पहले ही उसके गेट पर अपना ताला जड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बज्जू राजस्व तहसील से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्रान्धी गांव के बाशिंदों का कहना है कि गांव का स्कूल पिछले 10 साल से क्रमोन्नत नहीं हुआ उसे क्रमोन्नत किया जाये। स्कूल अभी 10वीं तक का है जिसे गांव के लोग 12 वीं तक का करवाना चाहते हैं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.