बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

बीकानेर के नोखा में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। चोर इस घर से सोने के जेवरात, नगदी, चांदी के बर्तन व मोबाइल ले उड़े। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जानकारी अनुसार चोरों ने संचेती खेड़ी निवासी कन्हैयालाल के घर को निशाना बनाया। चोर इस बंद मकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और हाथ साफ कर निकले।

Newsfastweb: