बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर दौरे को लेकर बीकानेर में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जयपुर के अमरूदों के बाग में होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम के लिए बीकानेर जिले से 153 बसों में 6000 से अधिक लाभार्थी शुक्रवार शाम जयपुर रवाना होंगे।
प्रत्येक लाभार्थी को एक कपड़े का बैग दिया जाएगा। बीकानेर खादी ग्रामोद्योग में इन थैलों को तैयार करवाया गया है। सम्भाग के सभी जिलों के लिए कपड़े के 25000 बैग बनवाए गए हैंं। इन थैलों पर केंद्र की सरकार की योजनाओं के नाम की पट्टियां लगवाई गई है।