पदोन्नति के लिए राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन
बीकानेर : राजस्व मण्डल, अजमेर के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास की एक दिवसीय बीकानेर यात्रा के दौरान राजस्थान कानूनगो संघ उपनिवेशन द्वारा अपनी मांगों के लिए ज्ञापन दिया।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद गौड़ ने राजस्व मण्डल के अध्यक्ष को विभाग में भू-अभिलेख निरीक्षक से नायब तहसीलदार के रिक्त 700 पदों पर पदोन्नत करने और नायब तहसीलदार से तहसीलदार के 350 रिक्त पदों पर पदोन्नत करने की मांग की। उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष को कहा कि 28 अप्रैल 2018 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जयपुर में हुई बैठक में हुए लिखित समझोते की पालना की जाए। भू-अभिलेख निरीक्षकों से नायब तहसीलदार पद पदोन्नति के संबंध में भू-अभिलेख नियम 171 (2) दिनांक 8 अक्टूबर 2014 को राज्य सरकार द्वारा संशोधन किया गया है। इस संशोधन के मद्देनजर नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर अपेक्षित कार्यवाही करवाई जाए। नायब तहसीलदारों के पद शत प्रतिशत पद पदोन्नति से भरे जाएं।
गौड़ ने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में पटवारियों के सैकड़ों पद रिक्त चल रहें हैं, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा है।











