बीकानेर। राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने सोमवार को शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ के निवास स्थान पर पहुंच उनके अग्रज पवनकुमार शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
गौड़ के बड़े भाई पवनकुमार शर्मा का लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया था।
जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने कहा की स्वर्गीय शर्मा ने अपनी छोटी बहन सुनीता को समाज हित और राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।
संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य गणमान्यों में विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष भंवर पुरोहित, युवा अध्यक्ष रवीन्द्र जाजड़ा, देहात यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शिक्षक नेता बनवारी शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण मंच के जिला अध्यक्ष अंकित भारद्वाज, युवा समाजसेवी प्रह्लाद जोशी, रानी बाजार मोहल्ला विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर अग्रवाल, मानक अग्रवाल, वीपी कत्थक, पूर्व सरपंच दिवानसिंह सुई, संदीप गर्ग, दिनेशचंद्र सक्सेना, राजेन्द्र भार्गव शामिल थे।