जय नारायण व्यास नगर के सेक्टर-1 स्थित अग्रवाल भवन के पीछे लगे ट्रांसफार्मर से पास ही बनी दुकानों को जाने वाले कई तार पेड़ की भारी डाली के अचानक टूटने से सड़क पर आ गिरे। ये तार इसी पेड़ से बंधे हुए थे। गनीमत है कि कोई व्यक्ति या पशुधन इसकी चपेट में नही आया।
जमीन पर आने के बाद भी तारों में काफी देर तक करंट चालू रहा जिसके चलते कोई हादसा हो सकता था। सुबह-सबेरे की घटना के समय कई स्कूली वाहनोंं के गुजरने वाले इस रास्ते पर लोगों ने सावचेती बरती और उन्हें रोक कर दूसरे रास्ते से जाने को कहा। बिजली बंद होने पर ही लोगोंं ने तसल्ली की।
(विवेक आहूजा)