पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बीकानेर आएंगे बीकानेर, किसान सम्मेलन, मूर्ति अनावरण और व्यायामशाला का करेंगे उद्घाटन

2452

बीकानेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर आएंगे। हीरेश्वर महादेव मंदिर में स्व. सेठ हीरालाल गहलोत की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम, गुरु हनुमान व्यायाम शाला का शुभारम्भ तथा बज्जू में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। हीरेश्वर मंदिर के संरक्षक विष्णु गहलोत ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी तथा जिला प्रमुख सुशीला सींवर के सान्निध्य में दोपहर तीन बजे पूगल रोड के शिवशक्ति नगर स्थित नवनिर्मित हीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्व. सेठ हीरालाल जी गहलोत की मूर्ति का अनावरण करेंगे। ज्ञात रहे गत दिनों इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई है।

बज्जू में किसान सम्मेलन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रामेश्वर डूडी सहित अनेक कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी बज्जू में भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में आयोजित किसान सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे। विधायक भाटी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बज्जू पहुंच कर उपस्थित हजारों किसानों को सम्बोधित करेंगे।

हनुमान व्यायाम शाला शुभारम्भ

कांग्रेस नेता एवं जिला कुश्ती संगम अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत ने बताया कि भीनासर में सेठ पन्नालाल गहलोत की स्मृति में स्थापित गुरु हनुमान व्यायाम शाला का शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया जाएगा। व्यायाम शाला उद्घाटन अवसर पर द्रोणाचार्य महासिंह राव, अर्जुन अवार्डी राजीव तोमर, ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के अलावा रामेश्वर डूडी, श्रीकोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी समेत बड़ी तादाद में खेल प्रेमी और प्रबुद्धजन शामिल होंगे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.