पुष्कर के फूल, ऊंट-घोड़ों और बैंडबाजों के साथ शाह का होगा स्वागत : महावीर रांका

बीकानेर। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बीकानेर पहुंच रहे हैं और भाजपा की पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है। नगर विकास न्यास महावीर रांका को खासतौर पर स्वागत प्रभारी का जिम्मा दिया गया है।

न्यास अध्यक्ष रांका ने बताया कि शाह के स्वागत के लिए पुष्कर से फूल मंगवाए गए हैं वहीं 21 घोड़ी, 21 ऊंट, चार बैंड तथा 500 महिलाएं कलश लेकर स्वागत करेंगी। बारह चौराहों पर खास सजावट के साथ ही 50 स्वागत द्वार भी बनाए जाएंगे। महावीर रांका ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।

अमित शाह 4 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे सादुल क्लब मैदान पहुंचेंगे वहां से ढाई बजे मेडिकल कॉलेज मैदान में अनुसूचित जाति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। शाम को पार्क पैराडाइज भवन में शक्ति केन्द्र सम्मेलन व विस्तारकों की बैठक लेंगे। शाम सात बजे गंगाशहर स्थित सम्पत पैलेस में आरएसएस पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। रात्रिविश्राम भी रांका बीकानेर में ही करेंगे।

Newsfastweb: