पुलिस भर्ती परीक्षाः संभाग में इंटरनेट सेवाएं रहेंगी बंद

बीकानेरपुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 2018 की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं लोक सुरक्षा के मद्देनजर संभागीय आयुक्त हनुमानसहाय मीना ने संभाग के तीन जिलों के अलग-अलग स्थानों व समय के लिए 2जी, 3जी, 4जी डाटा, इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाट्सेप, ट्विटर, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया (उद्योगों, बैंकों व अस्पतालों को छोड़कर) सेवाओं को अस्थाई रूप से निलंबित रखने के निर्देश दिये हैं।

बीकानेर जिले में बीकानेर शहर, रायसर व श्रीडूंगरगढ़ में 13 जुलाई की मध्यरात्रि से 15 जुलाई को सायं 5 बजे तक।

श्रीगंगानगर में श्रीगंगानगर शहर तथा सूरतगढ़ शहर में 13 जुलाई की सायं 8 बजे से 15 जुलाई की सायं 6 बजे तक तथा हनुमानगढ़ जिले में हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में 14 जुलाई को मध्यरात्रि एक बजे से 15 जुलाई को सायं 6 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

Newsfastweb: