बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल परिसर में लगातार हो रहे भवन निर्माणों के चलते जीव-जंतुओं के आवास छिनते जा रहे हैंं, ऐसे में आए दिन सांप व अन्य जहरीले जीव वार्डों, आउटडोरों, यहां तक कि ऑपरेशन थिएटरों तक में आ जाते हैं।
सूचना मिलते ही पीबीएम प्रशासन शौकिया सेवाएं देने वाले इकबाल को बुलाते हैं। इकबाल सांंपो को सुरक्षित पकड़ दूर जंगल में छोड़ आते हैं। जरूरत पड़ने पर शहर के अन्य भवनों-घरों में भी तुरंत पहुंच इकबाल यह सेवाएं अपनी आजीविका छोड़ खुशी-खूशी देते हैं।