पीबीएम खुद लाइलाज, दुर्घटना कभी भी संभव

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले पीबीएम की अव्यवस्थाएं दर्शाती है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकती है। आज हुई बारिश के बाद अस्पताल में पानी घुस आया जिसे निकालने की माकूल व्यवस्था ही नहीं है। छतों से पानी टपक रहा है। पंखों व लाइटों पर टपकता बरसाती पानी से करंट प्रवाहित होने का पूरा खतरा है।

क्यों नहीं समझते जिम्मेदारी

गैर जिम्मेदारी भी देखिए कि लगातार समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों व मीडिया के माध्यम से पीबीएम की खामियों को लगातार दर्शाया जा रहा है, लेकिन पीबीएम के जिम्मेदारों ने मानों व्यवस्थाओं को नहीं सुधारने की ठान रखी है। पिछले दिनों ही मरीज पर पंखा गिरने व छत का प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आई बावजूद इसके शनिवार को फिर बरसाती पानी से छत व दीवारें रिस रही हैं।

Newsfastweb: