पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, दो की मौत

2326

जयपुर : मंगलवार सुबह टोंक रोड के पास एक तेज रफ़्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की इस हादसे में बाइक सवार माँ-बेटी दो की मौत हो गई। वहीं पिता और एक और बेटी घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ इनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद से ही चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पिकअप को जप्त कर पुलिस चालक की तलाश में लगी है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.