पखवाड़े भर की रेत और कल पूरे दिन की गर्मी के बाद देर रात बरसे मेघ

2356

बीकानेर : पिछले कुछ दिनों से शहर जिन बच्चों ने बरसती रेत का अनुभव पहली बार किया, रविवार को पूरे दिन की गर्मी भुगत आज जब उठे तो उनके चेहरे अजरज से खिले होंगे।

रविवार की देर रात पौने तीन बजे मौसम अचानक पलटा खा गया। तेज आंधी ने एक बारगी सब को जगा दिया, लेकिन इस बार आंधी अकेले नहीं आई, अपने संग बारिश को लेकर आई। जो खबर लिखे जाने तक झिरमिर-झिरमिर बरस रही है। शहर का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है।

वहीं बीकानेर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले रविवार की शाम को महाजन और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई।

समाचार है कि बीकानेर के अलावा नोखा, श्रीडूंगरगढ़, महाजन सहित आसपास के क्षेत्र में भी बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।

(फोटो एवं वीडियो : राजेश छंगाणी)

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.