पं. दीनदयाल राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र : केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम

??

बीकानेर (thenews.mobilogicx.com)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र के समान महापुरूष थे जिन्होने सादा जीवन और उच्च विचार का पालन करते हुए राजनीति में पारदर्शिता एव सास्कृतिक राष्ट्रवाद के नवीन आयाम स्थापित किये।

पंडितजी ने व्यक्ति निर्माण पर जोर देते हुए सदैव व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र के उत्थान पर बल दिया। उक्त उद्गार मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती पर शहर भाजपा बीकानेर द्वारा पंडित दीनदयाल सर्किल पर आयोजित पुष्पाजंलि कार्यक्रम में व्यक्त किये।

चिन्तक एवं कवि विजय धमीजा ने पंडित दीनदयाल को याद करते हुए उन्हें एकात्म मानव का प्रण्ेाता और राष्ट्र ऋषि की संज्ञा देते हुए कहा कि पंिडत जी ने सर्वजनहिताय, सर्वजन सुखाय को अपना कार्य आधार बनाया था। जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला महामंत्री पाबूदानसिह राठौड, अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य एवं ओमप्रकाश सोनगरा ने भी विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में महापौर नारायण चौपडा, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, उपमहापौर अशोक आचार्य, नन्दकिशोर सोलंकी, डॉ मीना आसोपा, अशोक प्रजापत, फारूख पठान, चान्दरतन सांखला, रामकुमार व्यास, विजय मेघवाल, मनीष सोनी, कैलाश बापेउ, अरूण जैन, विजय उपाध्याय, ओम राजपुरोहित, मधुरिमा सिंह, असद रजा भाटी, राजकुमार पारीक, सुशील शर्मा, भंवर उपाध्याय, सुमन जैन, लक्ष्मण मोदी, ताराचन्द सारस्वत, लक्ष्मीनारायण व्यास, पार्षद दिनेश सांखला, निरंजन सारस्वत, नरसिंह सेवग, युधिष्ठर सिंह भाटी, कर्नल हेमसिंह, डॉ अशोक मीणा, दिनेश उपाध्याय, श्यामसुन्दर चांडक, जेठमल नाहटा, मनोज गहलोत, देवरूपसिंह, प्रेमसिंह मेड़तिया, शशि नैयर, हनुमान पंवार, जेपी व्यास, राजेन्द्र शर्मा, रामरतन आचार्य, मुकेश आचार्य इत्यादि नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Newsfastweb: