न्याय आपके द्वार अभियान : 2276 प्रकरण निस्तारित

2320

बीकानेर। राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार के तहत गुरूवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित हुए शिविरों में 2 हजार 276 प्रकरण निस्तारित किए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने बताया कि उपखंड स्तर पर आयोजित राजस्व शिविरों के तहत बीकानेर 2, लूनकरनसर में 31, श्रीडूंगरगढ़ में 2, पूगल में 12 सहित कुल 47 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें धारा 136 के 9, धारा 53 का 1, धारा 88 के 3, धारा 188 का 1, इजराय के 11, गैर खातेदारी से खातेदारी के 20 प्रकरण शामिल है।

भाकर ने बताया कि तहसीलदार राजस्व न्यायालयों के तहत कुल 2 हजार 229 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें श्रीडूंगरगढ में 422, पूगल में 111, बज्जू में 1187, लूणकरनसर में 437, बीकानेर में 103 प्रकरण निस्तारित हुए। इनमें से धारा 135 के 281, खाता दुरूस्ती के 802, खाता विभाजन के 33, सीमाज्ञान के 2, गैर खातेदारी से खातेदारी के 12, रेवेन्यू काॅपी के 318 तथा अन्य 781 प्रकरण शामिल है। सीमाज्ञान के 31 आवेदन प्राप्त हुए।

भाकर ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को बीकानेर के नौरंगदेसर, कोलायत के खिंदासर, खाजूवाला के 2 केएलडी, छतरगढ़ के महादेववाली में शिविरों का आयोजन होगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.