न्याय आपके द्वार अभियान में निस्तारित हुए 2530 प्रकरण

बीकानेर। राजस्व लोक अदालत अभियान–न्याय आपके द्वार के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित हुए शिविरों में 2 हजार 530 प्रकरण निस्तारित किए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने बताया कि उपखंड स्तर पर आयोजित राजस्व शिविरों के तहत बीकानेर में 8, पूगल में 11, लूनकरनसर में 50, श्रीडूंगरगढ़ में 5, कोलायत में 46 सहित कुल 120 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें धारा 136 के 45, धारा 53 के 2, धारा 88 के 6, गैर खातेदारी से खातेदारी के 56, म्यूटेशन अपील के 7, रास्ता 251 का 1, एक्ट 83, 183 212 के 2 प्रकरण शामिल है।
भाकर ने बताया कि तहसीलदार राजस्व न्यायालयों के तहत कुल 2 हजार 410 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें श्रीडूंगरगढ में 380, नोखा में 347, पूगल में 72, लूणकरनसर में 578, बज्जू केे 1016 प्रकरण निस्तारित हुए। इनमें से धारा 135 के 574, खाता दुरूस्ती के 1004, खाता विभाजन के 28, सीमाज्ञान के 2, गैर खातेदारी से खातेेदारी के 11, रेवेन्यू काॅपी के 188 तथा अन्य 595 प्रकरण शामिल है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को सहायक कलक्टर फास्ट ट्रेक बीकानेर के कोलासर, लूनकरनसर के अजीतमाना, नोखा के चरकड़ा व सीलवा, कोलायत के खाखूसर, खाजूवाला के 2 केडब्ल्यूएम, छतरगढ़ के शेरपुरा तथा श्रीडूंगरगढ़ के राजेडू में शिविरों का आयोजन होगा।

Newsfastweb: